BREAKING

Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर हुई मौत

अजय विश्वकर्मा @ नया सवेरा 

सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के बगल टहल रहे थे कि जौनपुर फैजाबाद रेल प्रखंड किसान की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस और यूपी पुलिस को दे दिया। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया और जांच पाताल में जुट गई।

बता दें कि आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी फेंकू राम 75 वर्ष पुत्र स्व जीतू राम सुबह सुबह जौनपुर फैजाबाद रेल प्रखंड कोटवार बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पर टहलते हुए महगावां रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे कि शाहगंज की तरफ से आ रही किसान की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय कोठवार बाजार के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस और यूपी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने आधा दर्जन लोगों का किया चलान

जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दी और जांच—पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान होने पर जीआरपी पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक का नाती मौके पर पहुंचकर पहचान किया। इसके बाद पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जीआरपी प्रभारी सुनील गौड़ ने बताया कि व्यक्ति की पहचान आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली निवासी के रूप में हुई तो मौके पर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई। परिजन पहुंचकर मृतक की पहचान किये। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

स्व. उमानाथ सिंह (पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार) की 31 वीं पुण्यतिथि 13 सितम्बर 2023 ​को
विज्ञापन


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें