BREAKING

Bareilly News: भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के दंडक वन में प्रवेश का अद्भुत मंचन

Bareilly News:  भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के दंडक वन में प्रवेश का अद्भुत मंचन

निर्भय सक्सेना

बरेली। श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति (पंजी.), चौधरी मोहल्ला, बरेली के तत्वावधान में चल रही श्रीरामलीला मे भगवान श्रीराम की धर्मस्थापना और ऋषि- मुनियों के मिलन से जुड़ी पावन लीलाओं का साक्षात्कार एवं  भगवान श्रीराम, सीता जी और लक्ष्मण जी के दंडक वन में प्रवेश का अद्भुत मंचन किया गया।

चौधरी तालाब में गंगापार होने के बाद अब पूर्ववत की भांति रामलीला मंचन हार्टमेन मेला ग्राउंड पर हुआ। इस 458 वर्ष पुरानी रामलीला में भगवान श्रीराम द्वारा राक्षसों  का वध करने की प्रतिज्ञा को लीला में दिखाया गया। कैसे राक्षसों के अत्याचारों से त्रस्त संत- महात्मा और ऋषि अपने यज्ञ पूरे नहीं कर पा रहे थे। हर बार जब वे धर्मानुष्ठान करते, राक्षस आकर उन्हें नष्ट कर देते। इसी पीड़ा को दूर करने के लिए भगवान श्रीराम ने दृढ़ निश्चय किया और प्रतिज्ञा ली कि  "अब राक्षसों के अत्याचार सहन नहीं किए जाएँगे। धर्म की रक्षा और साधु- संतों के कल्याण के लिए राक्षसों का संहार अवश्य होगा।" यह संवाद जब मंच पर प्रस्तुत हुआ, तो पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। दर्शकों ने इस प्रसंग को धर्म और न्याय की रक्षा का अद्भुत प्रतीक माना।


Bareilly News:  भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के दंडक वन में प्रवेश का अद्भुत मंचन

इसके बाद भगवान श्रीराम, सीता जी और लक्ष्मण जी के दंडक वन में प्रवेश का अद्भुत मंचन हुआ। सुतीक्षण मुनि ने भगवान का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनसे धर्म, मर्यादा और जीवन के आदर्शों पर संवाद किया। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि संत-महात्माओं की संगति ही जीवन को पवित्र और सफल बनाती है। इसके पश्चात भगवान श्रीराम का अगस्त्य मुनि के आश्रम में आगमन दिखाया गया। अगस्त्य मुनि ने प्रभु का अभिनंदन किया और उन्हें दिव्य शस्त्र प्रदान किए। यह दृश्य अत्यंत आकर्षक और रोमांचकारी रहा, क्योंकि यह वही शस्त्र थे जिनकी शक्ति से आगे चलकर भगवान श्रीराम राक्षसों का संहार कर धर्म की स्थापना करते हैं। अगस्त्य मुनि के उपदेश ने दर्शकों को यह सीख दी कि “सत्य, संयम और धर्म ही मानव जीवन के सर्वोत्तम आयुध हैं।”

Bareilly News:  भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के दंडक वन में प्रवेश का अद्भुत मंचन

 श्रद्धालुओं की भावनाएँ और वातावरण पूरा मैदान भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग “ जय श्रीराम” के उद्घोष करते रहे। कलाकारों की सजीव अदाकारी और संवादों की गूंज ने ऐसा आभास कराया मानो त्रेतायुग के दृश्य प्रत्यक्ष उपस्थित हों।समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा  ने बताया कि इन लीलाओं का मुख्य संदेश है – जब अधर्म बढ़े तो धर्म की रक्षा हेतु प्रतिज्ञा आवश्यक है।संतों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जीवन में विजय और सफलता संभव है। दिव्य शस्त्र केवल बाहरी नहीं, बल्कि सत्य और धर्म के आंतरिक शस्त्र भी हैं। समिति के अध्यक्ष  पं. रामगोपाल मिश्रा, हरीश शुक्ल, घनश्याम मिश्रा, प्रदीप बाजपेयी, विजय मिश्रा, नीरज शुक्ला, शिव नारायण दीक्षित, श्रेयांश बाजपेई, धीरेंद्र शुक्ल, आदित्य शुक्ला, शशिकांत गौतम, यश चौधरी, आकाश गंगवार,  प्रतीक अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें