Kalyan News: डॉ विजय पंडित की अध्यक्षता में हुआ कवि सम्मेलन मुशायरा

नया सवेरा नेटवर्क

कल्याण। उत्तर भारतीय समाजेज एज्युकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के माध्यम से आयोजित कवि सम्मेलन- मुशायरा डॉ. विजय पंडित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कल्याण के अग्रवाल कॉलेज के आडिटोरियम में एक विराट कवि सम्मेलन मुशायरा आयोजित किया गया, जिसमे सैकड़ो समाज बन्धुओं ने उपस्थित रहकर इस आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर ज्येष्ठ कवियत्री लता हया का विशेष सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन का  मंच संचालन सुरेश मिश्रा ने किया। डॉ. विजय पंडित, सुश्री लता हया, डॉ.लक्ष्मण शर्मा 'वाहिद', अफसर दखनी, करीम सिद्धार्थनगरी, डॉ. मनीष मिश्रा ने समयोचित काव्य पाठ करके श्रोताओं का मनमोह लिया। इस अवसर पर विश्वनाथ नन्हे दूबे, मुरलीधर तिवारी, शिवशंकर पांडेय, रामजीत तिवारी, डॉ गिरीश लटके, दीपक अग्रवाल, अज़हर काज़ी, डॉ साद काज़ी, प्रो.अतुल पांडेय, काज़िम कांबले, प्रिया शर्मा, बाबा सिंह आदि मान्यवरों का सम्मान किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में हृदय पंडित, श्रीचन्द केसवानी, विजय त्रिपाठी, वीरेंद्र (बाबा) पंडित आदि निमंत्रकों ने विशेष परिश्रम लिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें