BREAKING

Jaunpur News: सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली में मनाया गया 10वां आयुर्वेद दिवस

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में शनिवार को 10वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां आयुर्वेद के महत्व एवं प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि व्यक्ति और पर्यावरण के बीच संतुलन पर आधारित एक जीवन शैली है। यह एक स्वस्थ ग्रह के निर्माण में योगदान करता है। वर्ष 2025 की आयुर्वेद दिवस की थीम है। लोगों एवं ग्रह के लिए आयुर्वेद, जो समग्र स्वास्थ्य और प्रकृति के साथ सामंजस्य पर केंद्रित है।

जीव विज्ञान प्रवक्ता अच्छे लाल ने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शरीर, मन और भावनाओं के संतुलन का विज्ञान है। साथ ही उन्होंने अष्टांग योग और चरक सूत्रों के माध्यम से दैनिक जीवन में आयुर्वेद की महत्ता समझाई।

विज्ञान अध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में श्रेया पाल, आयुष विश्वकर्मा, अभिनव पाण्डेय, सृष्टि, श्रेया अस्थाना, शुभम दीक्षित, शिवांशु तिवारी, मोहम्मद अफसरान, शिवांगी, आकांक्षा, मंजू विश्वकर्मा, उज्ज्वल अस्थाना, सुजल, अंकिता सिंह, सोनाली कनौजिया एवं इच्छा सिंह ने औषधीय पेड़ों का प्रदर्शन किया तथा उनके औषधीय गुणों से सभी को परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें