BREAKING

Jaunpur News: विशिष्ट जनों ने पूर्व मंत्री का जाना कुशलक्षेम

मेदांता अस्पताल में पहुंचकर देर शाम तक विशिष्ट जनों का लगा रहा तांता

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री एवं शाहगंज के कई बार रहे विधायक शैलेंद्र यादव ललई की तबीयत खराब हो गई। उनका कुशल क्षेम जानने के लिए बुधवार की देर शाम तक विशिष्ट जनों का तांता लगा रहा। उनको पित्त की थैली में समस्या थी जिसका ऑपरेशन लखनऊ के मेदांता में हुआ। मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने अस्पताल में पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। 

Jaunpur News:  विशिष्ट जनों ने पूर्व मंत्री का जाना कुशलक्षेम

उन्होंने पूर्व ऊर्जा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वस्थ होने एवं उनके निरंतर जनसेवा के कार्यों के लिए दीर्घायु होने की मंगलकामनाएं करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके अलावा उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर निषाद पार्टी, विधानमंडल दल के नेता एवं शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, केराकत विधायक तुफानी सरोज, ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर, मड़ियाहूं की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव समेत अन्य लोगों ने भी पूर्व मंत्री का हाल जाना।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें