Jaunpur News: स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन एवं जन-कल्याण का प्रयास
विरेन्द्र यादव @ नया सवेरा
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के समाधगंज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को बढ़ावा देने तथा लोगों को सही दवाओं और अच्छे स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से "फ़ार्मासिस्ट डे" का आयोजन हुआ। कैंप का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सेवा करना है जिसके अंतर्गत लोगों को सही दवाओं के प्रयोग, जागरूकता, महामारी एवं बीगरियों से बचाव के उपाय बताया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन, उमड़ी भारी भीड़
उक्त अवसर पर आर.बी.एस. कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के संस्थापक शशिकांत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जहां प्राचार्य डॉ. अमृता अस्थाना, सहायक प्राध्यापकगण (राघवेंद्र सिंह, नन्द कुमार दुबे, प्रदीप यादव, निखिल यादव, बिपिन मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, श्रेया सिंह, माया गुप्ता एवं समस्त कॉलेज परिवार) तथा सभी छात्र-छात्राएँ सम्मिलित रहे। कैंप में शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, ई.सी.जी. टेस्ट, थायराइड टेस्ट, रक्त समूह जाँच, कान-नाक-गला जाँच जैसी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गयीं।

