Jaunpur News: शिक्षक के हमलावरों को जल्द करें गिरफ्तार : अमित सिंह
हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शिक्षक संतोष यादव पर प्राणघातक हमला कर उनका सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ कुमार को ज्ञापन दिया। एसपी ने उन्हें कड़ी कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया।
बक्शा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊदपुर में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष यादव सोमवार को अपने मूल आवास कंधरपुर मार्निंग वॉक करने के दौरान नकाबपोश मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उनका सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनने का प्रयास किया। विरोध करने में बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। गोली लगने की सूचना पाते ही संगठन के लोग अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना से जिले के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की धर पकड़ व मामले की गंभीरता को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शिक्षक संगठन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा को भी ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अमित सिंह के साथ-साथ शैलेंद्र सिंह, राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, अनुज सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, डॉ. साकेत सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: तीन जिलों के पुलिस कप्तान समेत आठ आईपीएस का तबादला
![]() |
| विज्ञापन |

