Jaunpur News: शिवब्रत चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने सीपीएस ओलम्पियाड फाउण्डेशन में चमकाया नाम
चन्दन अग्रहरि @ नया सवेरा
शाहगंज, जौनपुर। शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी के मेधावी विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के कई छात्रों ने सी.पी.एस. ओलंपियाड फाउंडेशन परीक्षा 2024-25 में शानदार सफलता अर्जित करते हुए तृतीय स्तर ओलंपियाड के लिए क्वालीफाई किया। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों का भी मान बढ़ाया। ओलंपियाड में चयनित छात्र इस प्रकार हैं—
आस्था (कक्षा 3, गणित ओलंपियाड), आर्यश यादव (कक्षा 4, गणित ओलंपियाड), आयुष (कक्षा 3, गणित ओलंपियाड), आयुष गुप्ता (कक्षा 3, गणित ओलंपियाड)।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नैन्सी अग्रहरि ने जीती साइकिल, विद्यालय में हुआ सम्मान
इन सभी छात्रों ने देश भर के हजारों प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्तर परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की और प्रतिष्ठित तृतीय स्तर ओलंपियाड में जगह बनाई। सी.पी.एस. ओलंपियाड फाउंडेशन के चेयरमैन संजय कुमार, नेशनल कोऑर्डिनेटर ज्योति सिंह और डायरेक्टर कुलदीप मौर्य ने विजेताओं को आकर्षक शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुये उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है जो विद्यालय के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को साकार करती है।
![]() |
| Ad |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)