BREAKING

Jaunpur News: सीडीओ ने मड़ियाहूं के पाली अमृत वाटिका का निरीक्षण कर किया वृक्षारोपण

मड़ियाहूं,जौनपुर। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर ध्रुव खड़िया ने मडियाहू विकासखंड के ग्राम पंचायत पाली में अमृत वाटिका का निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया ।उन्होंने पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय भवन का एक कमरा जर्जर होने की शिकायत किया तो उन्होंने तुरंत बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन कर जर्जर भवन का मूल्यांकन कराकर ध्वस्तीकरण कराने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव ने बताया कि अमृत वाटिका में 42 प्रजातियों के लगभग 3000 पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राम श्री सरोज सहित विकासखंड के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें