BREAKING

Jaunpur News: मजबूत बूथ से भाजपा होगी मजबूत : धर्मपाल सिंह

Jaunpur News BJP will become stronger with strong booth Dharmpal Singh

अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को कहा कि सशक्त शक्ति केंद्र ही मंडल और बूथ के बीच की मजबूत कड़ी है। शक्ति केंद्र की मजबूत संरचना से बूथ की संरचना मजबूत होगी और मजबूत बूथ से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर जवाबदेही का कल्चर तैयार करना है। धर्मपाल सिंह जौनपुर व मछलीशहर में मंडल अध्यक्ष तथा शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक के साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सेवा पखवाड़ा तथा बूथ विजय की रणनीति पर चर्चा की।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना पर काम करते हुए शक्ति केन्द्र की जिम्मेदारी सक्रिय तथा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को सौंपना है। शक्ति केन्द्र के सशक्त होने से बूथ प्रभावी होगा और पार्टी के सभी अभियान एवं कार्यक्रमों के साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं तथा पार्टी की विचारधारा प्रत्येक घर तक पहुंच सकेगी। मजबूत बूथ और शक्ति केन्द्र से मंडल मजबूत होंगे और तीनों संरचनाओं के प्रभावी होने से संगठन मजबूत होगा। संगठन के मजबूत होने से संकल्प पूर्ण होंगे और संकल्प पूर्ण होने से आत्मनिर्भर वैभवशाली राष्ट्र व समाज का निर्माण होगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाने का काम करना है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाना तथा दिवगंत या क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र चले गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन को जोड़कर लोकमंगलकारी कार्यों में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: एक नया अनुभव होगा मिराय : तेजा सज्जा

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा में भाजपा के सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें सेवा पखवाड़ा 2 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें 18 कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसमें बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन प्रमुख है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने की।

इस अवसर पर विधायक रमेश मिश्र, रमेश सिंह, बृजेश सिंह प्रिंसू, जिला महामंत्री गण पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गण सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द सिंघानिया, राकेश वर्मा, संतोष सिंह, संदीप सरोज, जिला मंत्री गण विजय लक्ष्मी साहू, रविंद सिंह, राजू दादा, राज पटेल, अवधेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्षगण मनोरमा मौर्य, कपिल मुनि उमर वैश्य, गीता बिंद, अनिसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजय सरोज, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश धुरिया, धनंजय सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, पुष्पा शुक्ला, अवनीश यादव मंडल अध्यक्षगण मंडल महामंत्रीगण शक्ति केंद्र संयोजक गण उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें