BREAKING

Jaunpur News: विद्युत विभाग की लापरवाही से कोई दुर्घटना होती है तो होगी कार्यवाही: डीएम

जौनपुर। बीती रात जनपद में आई तेज आंधी और वर्षा से नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत खंभों के टेढ़े होकर झुकने तथा गिरने की संभावना होने की सूचना संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने दुर्गा पूजा तथा मार्गों पर भीड़—भाड़ के दृष्टिगत देर रात तत्काल मौके पर पहुचंकर निरीक्षण किया। साथ ही सख्त निर्देश दिया कि विद्युत विभाग की पूरी टीम रात में कार्य करते हुए सभी जर्जर खंभे अतिशीघ्र बदलवाना सुनिश्चित करें जिससे विद्युत व्यवस्था पूर्व की भांति सुगमता से संचालित रहे तथा त्यौहार के दौरान आम जनमानस को विद्युत संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कहा कि आम जनमानस को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ ही उनकी सुरक्षा करना जिला प्रशासन का दायित्व है। साथ ही निर्देश दिया कि भविष्य में विद्युत विभाग की लापरवाही से कोई दुर्घटना होती है तो सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अभियान चलाकर समस्त टेढे और जर्जर खम्भे चिन्हित कर अतिशीघ्र बदलने की कार्यवाही की जाय। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें