Varanasi News: सर्वेश सिंह पुनः बने उपज के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चुने गये जौनपुर से हसनैन क़मर "दीपू"

Varanasi News Sarvesh Singh again became the chairman of the produce, Hasnain Qamar Deepu from Jaunpur was elected as the member of the state working committee

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को वाराणसी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला शिवपुर के सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें उद‍्घाटन समारोह के बाद आम सभा मे सर्वसम्मति से कार्यकारणी के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन कराते हुए परिणाम घोषित  करते हुए चुनाव अधिकारी राजीव शुक्ला ने सर्वेश सिंह को पुन: प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया तथा महामंत्री पद पर रायबरेली के आनंद कर्ण को निर्वाचित घोषित किया गया  वाराणसी के जिलाध्यक्ष विनोद बागी को उपाध्यक्ष व भदोही के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी को मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। जौनपुर के जिलाध्यक्ष सै. हसनैन कमर "दीपू"को प्रदेश कार्यसमिति के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया।उपज की आम सभा में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न सर्वेश कुमार सिंह अध्यक्ष, आनंद कर्ण महामंत्री चुने गए ।

Varanasi News Sarvesh Singh again became the chairman of the produce, Hasnain Qamar Deepu from Jaunpur was elected as the member of the state working committee

यह भी पढ़ें | Bareilly News: अटल मन:राजनीतिज्ञ सम्मान से कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को किया सम्मानित

कार्यकारिणी में 13 पदाधिकारी और 14 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए उनके नाम निम्न है:

अध्यक्ष

1 सर्वेश कुमार सिंह (लखनऊ)

उपाध्यक्ष

1.विनोद बागी (वाराणसी)

2.मो.बिलाल किदवई (लखनऊ)

3 दिलीप कुमार गुप्ता (बांदा)

4.राकेश कुमार सिंह (बरेली)

5 अजय कुमार (मेरठ)

महामंत्री

1.आनन्द कर्ण (रायबरेली)

मंत्री

1.सलिल कुमार मिश्र (उन्नाव)

2.सुरेंद्र पाल सिंह (कानपुर)

3 जयंत कुमार मिश्र (बस्ती)

4.ड़ा पुखराज सिंह मलिक (बिजनौर)

5. वीरेंद्र कुमार (भदोही)

कोषाध्यक्ष

1.बाल मुकुन्द तिवारी (कौशाम्बी)

सदस्य कार्यकारिणी

1.    सैयद हसनैन कमर "दीपू" (जौनपुर)

2.    प्रदीप श्रीवास्तव (वाराणसी)

3.    सूर्य प्रकाश तिवारी (आजमगढ़)

4.    सुभाष चन्द्र (अम्बेडकर नगर)

5.    विवेकानन्द पाण्डे (अयोध्या)

6.    नाथ बख्श सिंह (अयोध्या)

7.    आफताब आलम (लखनऊ)

8.    आलोक कुमार वाजपेयी (सीतापुर)

9.    मिलिंद कुमार द्विवेदी (रायबरेली)

10.  शिव नारायण सोनी (रायबरेली)

11.  दिनेश चन्द्र शर्मा (मुरादाबाद)

12.  रामनाथ सिंह (बिजनौर)

13.  ललित कुमार (मेरठ)

14.  मनोज कुमार उज्ज्वल (बागपत)

इस कार्यक्रम में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री त्रियुग नारायण तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती आभा निगम भी मौजूद रहीं। सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजक वाराणसी जिलाध्यक्ष विनोद बागी व महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव के प्रति सभी ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि सै. हसनैन कमर "दीपू" जौनपुर जिले में बीते दो दशक से सहारा न्यूज नेटवर्क के ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकार संघ के जिला महामंत्री, जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस नई जिम्मेदार पर उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए मिलकर कार्य करेंगे। इस मौके पर जौनपुर जिले से मो. अब्बास, राजन मिश्रा, अजादार हुसैन ने भी सम्मेलन में भाग लेकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी।






*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन





नया सबेरा का चैनल JOIN करें