BREAKING

Jaunpur News: अखंड भारत दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन


नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र में विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे सुजानगंज के बीआरसी परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड भारत के नक्शे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महेन्द्र शुक्ल प्रांत गो सेवा प्रमुख ने बताया कि आज के ही दिन 14 अगस्त 1947 को भारत मां के दो टुकड़े कर‌ दिए लेकिन हम आने वाले समय में भारत के खंडित भू-भाग को भारत गणराज्य में सम्मिलित कर मां भारती की सीमा का विस्तार करेंगे। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हमें जातियों में नहीं बटना चाहिए अपितु हिंदू के रूप में रहना चाहिए। इनके पूर्व श्याम शंकर पांडे (खण्ड संघचालक), तरुण चौबे (खं. शा. शि. प्रमुख) ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में महेंद्र प्रताप, सत्या शुक्ला, सत्यम मिश्र, पंकज दूबे, सौरभ मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन हरीओम पांडेय ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मारपीट पर अमादा 18 व्यक्तियों का चलान


उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें