Jaunpur News: जमैथा के नन्हकू सिंह के गमछे पर डीएम ने लिख कर दिया न्याय का आश्वासन


नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी एक वृद्ध को उनके गमछे पर लिख कर आश्वस्त किया कि उनकी जमीन का विवाद को खत्म कर दिया जाएगा। उक्त गांव निवासी नन्हकू सिंह 92 वर्ष परमहंस आश्रम पर दर्शन करने गए थे। वहां पर अचानक जिलाधकारी दिनेश चंद्र पहुंच गए। नन्हकू सिंह ने डीएम को बताया कि चकबंदी के दौरान उनकी जमीन का आवंटन दूसरे को कर दिया गया यहां तक घर के सामने की बंजर जमीन व आने जाने वाली सड़क की जमीन भी दूसरे को आवंटित कर दी गई। उन्होंने बताया कि अब उनके घर जाने के लिए रास्ता नहीं है। उनकी बात सुनकर डीएम ने उन्हें एक गमछा ओढ़ाया। उसी गमछे पर लिख कर दिया कि आपके साथ न्याय किया जाएगा। जल्द ही सम्बंधित अधिकारियों को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। उनकी इस आश्वासन के बाद वृद्ध के आंखों में उम्मीद जग गयी और आंखें नम हो गई। इस मौके पर आश्रम के संत राजनदास महाराज ने डीएम को प्रसाद व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें