Jaunpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकला तिरंगा यात्रा
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को सुजानगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हर घर तिरंगा अभियान को सुजानगंज में शुभारंभ करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री गौरी शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर थाना के सामने से होते हुए राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पर पहुंच कर समाप्त हूई । यात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे देशभक्ति जयकारों का जयघोष कर रहे थे। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख पति श्री प्रकाश शुक्ला, अजय शंकर दुबे, पंकज द्विवेदी, रजत गुप्ता, सुशील मिश्र खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा सहित तमाम पार्टी के लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शत प्रतिशत अपराध रोकने के लिए आम जन का सहयोग जरूरी