Jaunpur News: जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नौली ग्राम में रविवार को किसी जहरीले जंतु के काटने से एक युवती की मौत हो गई। विधिक कार्रवाई के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी नागेंद्र की पुत्री 21 वर्षीय खुशी शनिवार देर रात्रि खेत शौच के लिए गई थी। लौटकर वापस घर आई तो देर रात्रि बदन में तेज दर्द हुआ तो चिकित्सक से दवा लिया और बताया कि कुछ काट लिया है। पुनः घर आई भोर में 4 बजे स्थिति खराब होने लगी तो खेतासराय स्थित हबीब हॉस्पिटल समेत अनेक अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें