Bareilly News: शील चौराहे पर 7 फीट वाली मूर्ति स्थापना पूजन के साथ गणपति महोत्सव 2025 शुरू
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। कलश यात्रा के बाद गणपति जी की 7 फीट वाली मूर्ति स्थापना पूजन के साथ गणपति महोत्सव 2025 (शील चौराहा) राजेन्द्रनगर) प्रारम्भ हो गया। गणेश महोत्सव आयोजन कमेटी (रजि) के द्वारा सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव 2025 के कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवान गणपति जी की स्थापना से प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिन बुधवार को नीलकण्ठ मन्दिर, इन्द्रानगर बरेली पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट (मुख्य संरक्षक) बरेली ने झण्डी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया था। कलश यात्रा के साथ भगवान गणपति जी के स्वरूप के साथ बैण्ड बाजों के बीच पीत बस्त्र में महिलाओं द्वारा भजन गाते हुये भक्तगण कार्यक्रम स्थल शील चौराहा, राजेन्द्र नगर, पहुंचे जहाँ पर शाम को भगवान गणपति जी की 7 फिट कीं मूर्ती की स्थापना व विधि विधान से पूजन किया गया। देर रात्रि तक पूरे कार्यकम दौरान शील चौराहा खचाखच भरा रहा और भक्तगण गणपति बप्पा के जयगोष के नारे लगाते रहे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: दुर्ग प्रदर्शनी में उपस्थित अधिकारियों के वक्तव्य से छात्रों को मिली प्रेरणा
समिति के सयोजक अभय सिंह भटनागर के अनुसार आज गुरुवार को द्वितीय दिन सांय 7 बजे से युवा वर्ग द्वारा लड्डू यात्रा व प्रथम सत्र में भगवान गणपति का पूजन मुख्य अतिथि बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के द्वारा किया जायेगा तथा द्वितीय सत्र में 30 विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा प्रस्तुति होगी, जिसमें लगभग 250 बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमे बृदावन से आये कलाकारो के द्वारा म्यूर नृत्य व फूलो की होली खेली जाएगी.. अघोरी शम्मू की झोंकी के साथ 44 किग्रा के लड्डू भोग लगाया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम (महापौर) बरेली होंगे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

