सबसे न्यारी लौकी
नया सवेरा नेटवर्क
सबसे न्यारी लौकी
------------------
कोई माने या न माने,
हम हैं लौकी के दीवाने।
छत पर, छप्पर पर,मेड़ पर,
चाहे तो चढ़ा दो पेड़ पर।
बदनामी तक करवाती है,
ये नीम पर भी चढ़ जाती है।
डॉक्टर से दुश्मनी निभाती है,
कोबरा तक को भी नचाती है।
बीन-सी, लंबी,कभी गोल होती है
सुंदरी के गले-सी सुडौल होती है।
न कोई सखा न सहेली है,
पकती भी हरदम अकेली है।
सब्जी हो, हलुआ हो, जूस हो,
जेठ हो, सावन हो या पूस हो।
लौकी की बर्फी मन को लुभाए,
शूगर बीमारी को रस्ते पर लाए।
कई-कई रोगों पर भारी है,
ये तर करने वाली तरकारी है।
अपनी लौकी सब्जियों का नूर है,
पोटैशियम-कैल्शियम से भरपूर है।
खनिज-एंटीआक्सीडेंट होता है,
शूगर का इलाज परमानेंट होता है।
लीवर की बीमारी में फायदेमंद है,
ये डाक्टरों की पहली पसंद है।
असाध्य रोगों की बला को टालती है,
तन से विषाक्त पदार्थ निकालती है।
विटामिन ए,बी,सी का खजाना है,
आयरन,फाइबर,जिंक का ठिकाना है।
शरीर को ठंडा,वजन कम करती है,
ब्लडप्रेशर को सदा सम करती है।
त्वचा और बालों का सहायक है,
हृदय के लिए लाभदायक है।
एग्ज़िमा रोकने का दम होता है,
शरीर का तापमान सम होता है।
लौकी की अद्भुत-सी कहानी है,
इसमें नब्बे प्रतिशत तक पानी है।
शरीर की गंदगी को साफ करती है,
कब्ज़-सी समस्या को हाफ करती है।
तमाम बीमारियों में मारक है,
एंटी-इंफ्लेमेटरी,दर्द निवारक है।
सेक्स डिजायर को बढ़ाता है,
सूजन घटाने के काम आता है।
जो लोग लौकी नहीं खाते हैं,
वो जिंदगी में बहुत पछताते हैं।
कई पोषक तत्वों से भरपूर है,
लौकी सब्जी बाजार की हूर है।
सॉंभर,रायता, मिठाई बनाइए,
पूरे परिवार को हरदम खिलाइए।
आधे से अधिक रोग दूर हो जाएंगे,
आप मुहल्ले में मशहूर हो जाएंगे।
इसकी विशेषताओं का तोड़ नहीं है,
सब्जियों में लौकी का जोड़ नहीं है।
खाने में सादी है या छौंकी है,
सच कहूं, सबसे प्यारी लौकी है।
सुरेश मिश्र
![]() |
विज्ञापन |