BREAKING

Mumbai News: बप्पा के दर्शन करने मुख्यमंत्री पहुंचे कृपाशंकर के घर

Jaunpur News Chief Minister reached Kripashankar's house to have darshan of Bappa
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में हो रही बारिश के बावजूद गणेशोत्सव पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज बांद्रा पश्चिम के पाली हिल में कुकरेजा हाइट  स्थित पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के आवास पर स्थापित बप्पा के दर्शन कर महाराष्ट्र की सुख समृद्धि, सद्भावना और विकास की प्रार्थना की। कृपाशंकर ने गणेश जी की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह की धर्मपत्नी मालती सिंह, पुत्र संजय सिंह पुत्री सुनीता सिंह तथा पौत्री अनाहिता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि कृपाशंकर और फडणवीस बहुत पुराने राजनीतिक और पारिवारिक मित्र हैं। दोनों नेताओं को एक दूसरे के व्यक्तिगत कार्यक्रमों में लगातार देखा गया है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें