Jaunpur News: भाभी संग देवर ने रचाई शादी, पत्नी पहुंची थाने


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में विवाहिता ने अपने पति पर भाभी के साथ शादी रचा लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। उक्त गांव की प्रमिला यादव ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं उसकी बिना रजामंदी से उसके पति विनय यादव ने अपनी भाभी से ही दूसरी शादी रचा ली है, और वह अपनी भाभी सुषमा को पत्नी का दर्जा देते हुए सूरत में लेकर रह रहा है। पूछने पर पति विनय फोन करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देता है। 

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच हल्का प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह से कराई तो मामला सत्य पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति विनय यादव, चचिया ससुर धर्मराज और देवर अजय राज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाबा कीनाराम का 426वां जन्मोत्सव, श्रद्धा से झुके शीश

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें