BREAKING

Jaunpur News: 40 हजार कैश और जेवर लेकर भाभी चम्पत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नेवादा ईश्वरी सिंह निवासी मगन गुप्ता पुत्र राम नरायन गुप्ता ने अपने भाभी सोनी गुप्ता पत्नी दिनेश गुप्ता के जेवर और नकद के साथ चम्पत हो जाने की गुरुवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। कोतवाली में दर्ज गुमसुदगी के अनुसार सोनी गुप्ता अपने साथ 40 हजार नकद और 50 हजार के जेवर भी ले गई है। मगन गुप्ता ने बताया कि बीते 25 अगस्त को जब मैं अपने भाभी सोनी गुप्ता व उसके एक वर्षीय पुत्र को दवा दिलवाने जिला चिकित्सालय ले गया और वहां दवा लेने के बाद भाभी ने कहा कि मैं कुछ सामान बाहर से लेकर आती हूं किन्तु वापस नहीं आयी। काफी खोजबीन करने और इन्तजार के बाद जब वापस नहीं लौटी तो पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना से अवगत कराया। मगन ने बताया कि उनका भाई मुम्बई में रहता है। 4 सितम्बर को रिजर्वेशन था, मैं भाभी को उस दिन लिवाकर मुम्बई जाने वाला था कि वे गायब हो गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें