Bareilly News: चित्रगुप्त चौक पर ध्वजारोहण एवं हुआ सम्मान समारोह

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। हिंदू सेना एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में चित्रगुप्त चौक स्थित कलम दवात प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस एवं सम्मान समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एड अनिल कुमार  द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस बार चित्रगुप्त चौक पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह भी हुआ। कार्यक्रम के संबंध कार्यक्रम आयोजक हिंदू सेना के अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा ट्रस्ट के युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशू दीपक सक्सेना आरव ने कार्यक्रम में आए  सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

सम्मान के क्रम में महामंडलेश्वर शिवानंद चित्रगुप्त महाराज द्वारा वरिष्ठजनों को संगठन के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया, कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना, उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब,संजय सक्सेना,पार्षद शालिनी जौहरी, पार्षद सुधा सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, श्याम दीप सक्सेना, मनोज सक्सेना धूप वाले, सचिन श्याम भारतीय, आलोक प्रधान, आलोक सक्सेना, अनिलेश सक्सेना तथा संगठन के पदाधिकारियों में अतुल जौहरी, अनुराग सक्सेना उद्देश्य सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, मोहित सक्सेना, अजय वर्मा  तथा महिला मोर्चा से महिला अध्यक्ष गौरी सक्सेना, गुंजन माथुर, शिवाली श्रीवास्तव, ऋचा सक्सेना, प्रीति सक्सेना, पूजा सक्सेना,धीरज सक्सेना,शिवांगी ज्योति, शोभा सक्सेना, वंदना माहेश्वरी, सीमा प्रधान आदि हिंदू समाज के सम्मानित जन उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मनराज प्रतिष्ठान द्वारा कुर्ला में दहीहंडी उत्सव का भव्य आयोजन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें