Jaunpur News: गुरु पूर्णिमा पर यज्ञ की पूर्णाहुति

jaunpur-news-completion-yagya-guru-purnima

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुभाषपुर गांव में गुरु पूर्णिमा पर यज्ञ की पूर्णाहुति अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में सुभाषपुर गांव में नवकुंडी गायत्री महायज्ञ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। यज्ञ तीन पालियां में हुआ। क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियां यज्ञ कुंडों में डाली डॉ. शुभा सिंह, शाभवी सिंह, 33 कोटी देवी-देवता का पूजन किया। यज्ञ आचार्य पंडित अशोक मिश्र ने कहा कि गुरु शिष्य को सन्मार्ग का ही मार्ग बताता है जिससे उसका जीवन धन्य बने सायं यज्ञ में 1100 दीपक के प्रकाश में अपनी-अपनी एक-एक बुराई छोड़ने का सभी परिजनों ने संकल्प लिया। यज्ञ संपन्न हुआ प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य रूप से डॉ. ब्रह्मदेव मिश्र, डॉ. राजेश त्रिपाठी, प्राचार्य प्रताप नारायण तिवारी, पंकज दुबे, लालमणि मिश्र, छोटे लाल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, मातादीन, जितेंद्र तिवारी, राजन दुबे, दिनेश, ओझा, संदीप मिश्र, राजेश मिश्र, हीरा मौर्य, अरुण मिश्र, प्रिंस मिश्र, अभिषेक मिश्र आदि रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील मिश्र सभी का आभार व्यक्त किया।

Admission Open Kamla Nehru English School Karmahi (Near Sevainala Bazaar) Jaunpur Naya Savera Network
Ads



नया सबेरा का चैनल JOIN करें