जो कुछ होना, अर्थपूर्ण होना | Naya Sabera Network

जो कुछ होना, अर्थपूर्ण होना  | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क

जो कुछ होना, अर्थपूर्ण होना 

चूल्हे में लकड़ी का जलना 

और धधक कर राख हो जाना 

जलना हो तो ऐसे जलना 

किसी के पेट की आग बुझाना 


चलना हो तो ऐसे चलना 

मलय समीर सा झोंका बनना 

बिन कुछ कहे अहर्निश बहना 

हर मन को शीतल कर जाना


बूँद जो होना तो ओस कण सा 

धरती की तुम प्यास बुझाना

बूँद बूँद से दरिया बनना 

दरिया से सागर हो जाना 


यदि तुम होना मेघ कभी तो 

अदृश्य हुए अमृत बरसाना 

बंजर धरा सिंचित कर जाना 

सुरभित मधुमय वन उपजाना 


जो भी होना, पूरा होना 

होने का तुम मर्म समझना

अर्थहीन जीवन न बीते 

जीने का तुम धर्म निभाना

- संतोष कुमार झा

सीएमडी कोंकण रेलवे, मुंबई।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें