UP News: वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

संत कबीर नगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता बजरंजी उर्फ भोला पुत्र  रामनयन निवासी बिहारे थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को हरदी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादिनी द्वारा थाना बखिरा पर वादिनी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना बखिरा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.06.2025 को अपहृता को बरामद करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें