Jaunpur News: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर से हम सबको लेनी चाहिए प्रेरणा : डॉ. संदीप पाण्डेय | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के तत्वाधान में सनातन संस्कृति की पुर्नस्थापिका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज कन्हैपुर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता उदयराज सिंह, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पांडेय एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद, भारत माता एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पांडेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए लोकमाता अहिल्याबाई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और बताया कि हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। संस्था के संगठन सचिव जयशंकर सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई जी के संपूर्ण जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. उदय राज सिंह ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को संघर्ष त्याग व सनातन संस्कृति का पुनर संस्थापक एवं वीरांगना के रूप में महिला सशक्तिकरण के लिए इनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
कार्यक्रम में साक्षी गिरी ने अहिल्याबाई होलकर के संबंध में एक कविता का दान किया। संचालन अवधेश गिरी शाखा सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतुल जायसवाल, पंकज सिंह, डा. अनिल सिंह, डॉ. राजेश, नित्यानंद पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अम्बरीष पाठक, महिला संयोजिका प्रियंका पांडेय, कंचन पांडेय, अंजू सिंह, जया सिंह, निशा गिरी, राहुल अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे। प्रकल्प प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | UP News: ऐसा क्या हुआ जब सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने चौकीदार को अपने बगल की कुर्सी पर बैठाया | Naya Sabera Network
![]() |
Ads |