BREAKING

Jaunpur News: सुष्मिता श्रीवास्तव की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न | Naya Sabera Network

Jaunpur News: Sushmita Shrivastava's research oral examination completed | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शनिवार को गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबारी, आजमगढ़ के हिंदी विषय से डाॅ० उदयभान यादव के निर्देशन में "प्रभा खेतान के साहित्य में स्त्री चेतना के आयाम" शीर्षक पर पी-एच.डी. कर रही फूलपुर,आजमगढ़ निवासी शोधार्थी सुष्मिता श्रीवास्तव पुत्री विजय श्रीवास्तव की शोध मौखिकी परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय के शोध सभागार में संपन्न हुई। 

Jaunpur News: Sushmita Shrivastava's research oral examination completed | Naya Sabera Network

जहाॅं पर आंतरिक परीक्षक डाॅ. उदयभान यादव, विभागाध्यक्ष हिंदी, शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय, यूसुफ़पुर, मुहम्मदाबाद, ग़ाज़ीपुर एवं वाह्य परीक्षक डाॅ० संजय कुमार  विभागाध्यक्ष हिंदी , राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीगंज, प्रतापगढ़ रहे। शोध निर्देशक डाॅ० उदयभान यादव ने बताया कि सुष्मिता राजकीय महाविद्यालय,अंबारी की होनहार छात्रा रही है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सम्पूर्ण महाविद्यालय के लिए प्रेरणा रहा वी.के. त्रिपाठी का नेतृत्व : डॉ. देवब्रत मिश्रा | Naya Sabera Network

शोध छात्रा ने 2015 में बी.ए.,2017 में एम.ए. प्रथम श्रेणी एवं जे.आर. एफ. की परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण की है। वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर में चयन हेतु अध्ययनरत है। इस अवसर पर गया प्रसाद स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय, अंबारी आजमगढ़ के परिवार ने सुष्मिता को बधाई दी। डाॅ. अनिल यादव, डाॅ. दीपा वर्मा, डाॅ० पूजा पल्लवी, डाॅ. अरुण प्रताप यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें