जौनपुर में चला पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान, कई दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

Special campaign against polythene was run in Jaunpur, action was taken against many shopkeepers

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद जौनुपर अध्यक्ष मनोरमा मौर्य के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के द्वारा पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने और जनजागरूकता  के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी के दौरान करीब 01 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 22 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस अभियान में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक अवधेश यादव सहित अन्य कर्मचारियों की विशेष टीम ने विभिन्न दुकानों, ठेलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की और पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई।

Special campaign against polythene was run in Jaunpur, action was taken against many shopkeepers

इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए वैकल्पिक थैले जैसे कपड़ा और जूट के बैग प्रयोग करने की अपील भी की गई। अध्यक्ष ने कहा कि “पॉलिथीन पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा है। इसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका द्वारा चलाया गया यह अभियान जनहित और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” 

Special campaign against polythene was run in Jaunpur, action was taken against many shopkeepers

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पॉलिथीन के उपयोग को पूरी तरह समाप्त किया जाए इसके लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे और किसी को भी नियमों के उल्लंघन की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होने आमजनमानस से भी अपील है कि वे नियमों का पालन करें और स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग दें।” नगर पालिका परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि लगातार चलाया जाएगा। नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिसमें जनजागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र बनाये गये प्रान्त कार्याध्यक्ष


*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें