BREAKING

UP News: एनयूजेआई पत्रकारों ने किया नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक | Naya Sabera Network

UP News: एनयूजेआई पत्रकारों ने किया नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक | Naya Sabera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। लखनऊ के नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजेआई) से जुड़े पत्रकारों ने बरेली में नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक कर पत्रकारों एवं उनके परिवारों के सुखद भविष्य की कामना किया। लखनऊ के वीरेन्द्र सक्सेना अध्यक्ष नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया यूपी इकाई  (पूर्व सूचना आयुक्त यूपी एवं दैनिक जागरण के पूर्व यूपी हेड), महामंत्री संतोष भगवन (संपादक दैनिक लोकमित्र) एवं अशोक नवरत्न (भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य) के साथ निर्भय सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष, उपजा प्रेस क्लब महामंत्री मुकेश तिवारी, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना आदि ने बरेली के नाथ नगरी के मंदिर के दर्शन कर जलाभिषेक किया। 

यह भी पढ़ें | UP News: नानी के घर गए दो सगे भाइयों की गड्ढे में नहाते समय डूबे, मौत | Naya Sabera Network

त्रिवती नाथ मंदिर, आनंद आश्रम, बांके बिहारी मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर मंदिर एवं चुन्ना मियां मंदिर के भी दर्शन किए। आनंद आश्रम पर ऑटो कारोबारी पंकज अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ सभी का स्वागत किया। 

UP News: एनयूजेआई पत्रकारों ने किया नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक | Naya Sabera Network

इसके बाद राजेंद्र नगर में अनंत वास्तु पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, मुकेश तिवारी, निर्भय सक्सेना, आई नेक्स्ट के पूर्व संपादक कुमार रहमान, वीरेंद्र कुमार अटल, बीजेपी ब्रज प्रांत के मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना भी साथ रहे।

UP News: एनयूजेआई पत्रकारों ने किया नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक | Naya Sabera Network

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें