UP News: भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 55वे वार्षिक उत्सव पर ह निकली पालकी, गूंजा जय गोविंदा


UP News Palanquin taken out on the 55th annual festival at Lord Venkateswara temple, Jai Govinda resounded

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। पटेल नगर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 55 वे वार्षिक उत्सव पर पंडित आशीष शर्मा एवं विपिन तिवारी ने हवन पूजन करा कर विश्व शांति के कल्याण की कामना की। पूरा मंदिर जय गोविंदा के उदघोष से गूंजता रहा। हवन में सहयोग स्थानीय पंडित मध्यम कुमार ने किया। शाम को मंदिर परिसर में वेंकटेश्वर भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें महापौर उमेश गौतम, बीजेपी नेता अनिल सक्सेना एडवोकेट, विपुल सिंह, एस के त्यागी, निर्भय सक्सेना, विकास सक्सेना, प्रवीण शर्मा, आर आर सिंह आदि ने पालकी को कांधे पर उठा कर मंदिर की परिक्रमा की।

UP News Palanquin taken out on the 55th annual festival at Lord Venkateswara temple, Jai Govinda resounded

बीजेपी के  सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम, अर्बन बैंक चेयरमैन श्रुति गंगवार, मनीष अग्रवाल, आशीष सक्सेना, लता सिंह, मालती दलाल ट्रस्ट की संरक्षक गायत्री ए सिंह, ट्रस्ट के विपुल सिंह, कामना सिंह, मयंक सिंह सहित कई गणमान्य भक्त उपस्थित रहे। हवन में सहयोग स्थानीय पंडित मध्यम कुमार ने किया।

UP News Palanquin taken out on the 55th annual festival at Lord Venkateswara temple, Jai Govinda resounded

इससे पूर्व सुबह भगवान वेंकटेश्वर की पूजा सुप्रभातम से हुई। अभिषेक अर्चना भी हुई। इस अवसर पर मालती दलाल मंदिर कमेटी ट्रस्ट की संरक्षक गायत्री ए सिंह, विपुल सिंह, शंकर दास, निर्भय सक्सेना, गुलशन आनंद, एस के त्यागी, प्रवीण कुमार, सुनीता त्यागी, मधुरिमा सक्सेना, रत्ना दरयाना, मनोज कुमार, पार्षद शशि सक्सेना, आरए शर्मा, मोहन चंद्र पाठक, बीडी जोशी, बीजेपी जिला अध्यक्ष सोम पाल  शर्मा, पवन शर्मा आदि भक्तगण ने हवन एवं पूजा कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: कल्याण में मानद डॉक्टरेट पदवीदान और सम्मान समारोह सम्पन्न 

बाद में सुबह एके त्यागी परिवार द्वारा कराए गए भंडारा में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को 6 बजे मंदिर परिसर में भगवान वेंकटेश्वर की पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें महापौर उमेश गौतम, उप सभापति रस्तोगी, बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, व्यापारी नेता विशाल महरोत्रा, विकास सक्सेना, विशाल मल्होत्रा मनीष, लता सिंह, एके त्यागी, शंकर दास, आर के सिंह, अशोक वैश्य आदि ने भाग लिया। पूरा मंदिर गोविंदा के उदघोष से गूंज उठा। भगवान वेंकटेश्वर का बरेली मंडल में यह एक मात्र मंदिर है।  

UP News Palanquin taken out on the 55th annual festival at Lord Venkateswara temple, Jai Govinda resounded

UP News Palanquin taken out on the 55th annual festival at Lord Venkateswara temple, Jai Govinda resounded

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें