Prayagraj News: यूनाइटेड विश्वविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान संपन्न
राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवकों द्वारा पौधरोपण
नया सवेरा नेटवर्क
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षित करना पुनीत कार्य: त्रिभुवन राम
कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) ए. एम. अग्रवाल ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि जितने पौधे लगाए जा रहे हैं, उनकी देखभाल की जाए। हर व्यक्ति को वृक्षों की सुरक्षा और संवर्धन में योगदान देना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन भी बना रहे। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम पहल "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से यूनाइटेड विश्वविद्यालय संवेदनशीलता, पर्यावरण प्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल के तहत पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाने की योजना बनाई है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और वृक्षारोपण को जीवनदायिनी पहल के रूप में स्वीकार किया।
![]() |
| Ads |
.jpg)
.jpg)
