UP News: आजमगढ़ में हत्यारिन बनी मां, गला घोटकर कर दी बेटी की हत्या, बेटे की हालत गंभीर

नया सवेरा नेटवर्क

आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक कालयुगी मां ने अपनी 6 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने 3 वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले सुनील यादव लखनऊ में रहकर वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। वे अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए करीब 20 दिन पूर्व घर आए थे। सोमवार देर शाम उनकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुर्घटना को आमंत्रण देता सिटी स्टेशन मार्ग पर खुला मेन होल

सुनील ने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, जिससे वह आक्रोशित होकर उसने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन देर रात उसने अपनी 6 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर कर मौत के घाट उतार दिया और तीन वर्षीय बेटे की भी गला घोंटने की कोशिश की , लेकिन वह बच निकला और उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वही पति सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें