BREAKING

UP News: ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत, मचा कोहराम

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। चिरईगांव थाना क्षेत्र के उमरहां बाजार के समीप मंगलवार को हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रही बालू लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तोफापुर गांव की रहने वाली दुर्गावती देवी पत्नी चन्द्रेश राम, सुबह लगभग 8 बजे सड़क पार कर रही थीं। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले पहिए के नीचे आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें | नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी रोकनें में सक्रिय सामुदायिक सहायता की ज़रूरत हैं

हादसे की जानकारी मिलते ही चौबेपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार मृतका के पति चन्द्रेश राम एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत हैं। मृतका को चार बेटियाँ और एक बेटा है, जिनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि दुर्गावती कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

Admission Open 2025-26   रामअधार सिंह महाविद्यालय   सम्बद्ध - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (कालेज कोड-800)   🏫 बी.एस-सी. एजी. कृषि संकाय | बी.एस-सी. मैथ/वायो | बी.कॉम. वाजिज्य संकाय | बी.ए. कला संकाय  &  R.A.S. COLLEGE OF PHARMACY  सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर   COURSE OFFERED   D. Pharm | B. Pharm     डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर, जलालपुर-जौनपुर  ☎️ Contact : 9198941554, 9839866999, 8707083686, 9984807807
Ads



नया सबेरा का चैनल JOIN करें