UP News: उन्नाव में कार-बस में भिड़ंत, दरोगा की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
उन्नाव। जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के निजी बस की चपेट में आने से उसमे सवार पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) की मृत्यु हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा बांगरमऊ थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 238 के पास सुबह करीब छह बजे हुआ।
पुलिस की एक टीम एक लापता युवती को बरामद कर लौट रही थी। कार में पुलिसकर्मी और युवती के परिजन सवार थे। इस हादसे में कार चालक दरोगा मनजीत सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक उपनिरीक्षक मूल रूप से लखनऊ के निवासी थे। वर्तमान में वह अमेठी जिले में तैनात थे।
यह भी पढ़ें | UP News: फिरोजाबाद में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
![]() |
Ads |