UP News: भाजपा मंडलों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण एवं हुआ पौधारोपण

UP News In BJP Mandals, floral tributes were offered and saplings were planted on the portrait of Dr. Shyama Prasad Mukherjee

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के दिशा निर्देशन में प्रदेश आव्हान पर सभी मंडलों में जनप्रतिनिधियों ने जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम को सुना। इसके बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और पौधारोपण किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया महानगर के 9 मंडलों में बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम हुए। 

UP News In BJP Mandals, floral tributes were offered and saplings were planted on the portrait of Dr. Shyama Prasad Mukherjee

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 123 वा एपिसोड में योग, धार्मिक यात्राओं, तीर्थ यात्रियों की सेवा, धर्मशाला और रहने की व्यवस्था, कैलाश मानसरोवर यात्रा का फिर से शुभारंभ, 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा, आंखों की बीमारी पर चर्चा, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, कैलाश भक्ति और श्रद्धा का केंद्र, आपातकाल की कल्पना करना भी असंभव- प्रधानमंत्री, स्वयं सहायता समूह, सिंदूर वन, एक पेड़ मां के नाम आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: जनभागीदारी, नवाचार, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन से सफल होगा आकांक्षात्मक विकास कार्यक्रम: मुख्यमंत्री

 इसके बाद सभी मंडलों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण की गई। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने सभी कार्यक्रमों में वार्ड नंबर 26 में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य,वार्ड 57 कालीबाड़ी में सांसद छत्रपाल गंगवार, वार्ड 8 में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, वार्ड 33  बनखंडी नाथ में महापौर डॉ उमेश गौतम, वार्ड 11 में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, वार्ड 19 में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वार्ड 10 के कार्यक्रम में अनिल कुमार एडवोकेट रहे। 

UP News In BJP Mandals, floral tributes were offered and saplings were planted on the portrait of Dr. Shyama Prasad Mukherjee

इस मौके पर प्रमुख रूप से गुलशन आनंद, विष्णु शर्मा, प्रत्तेश पांडे, विष्णु अग्रवाल, डॉ तृप्ति गुप्ता, बंटी ठाकुर, विपिन भास्कर, रेखा श्रीवास्तव, राजीव कश्यप, मोहित अरोड़ा, जयदीप चौधरी, मोहित तिवारी, नरेंद्र मौर्य, बृजेश प्रताप सिंह, शिखा मल्होत्रा, कन्हैया राजपूत,अजय मौर्या आदि  के साथ सभी मंडलों में प्रमुख लोग मौजूद रहे। 

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें