National: राजस्थान में होगा अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम का राष्ट्रीय अधिवेशन

National: राजस्थान में होगा अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम का राष्ट्रीय अधिवेशन

नया सवेरा नेटवर्क

उदयपुर। जैन कवि साहित्यकारों की प्रतिनिधि सर्वमान्य संस्था अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम (रजि.) का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन-2025 राजस्थान में 13-14 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है। संस्था की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने बताया कि अधिवेशन में विश्वसंत, श्रेष्ठीवर्य व विशिष्ट राजनेता अभिनेता, संगीतकारों की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन "हर्षदर्शी" ने जानकारी देते हुए बताया कि देश-विदेश के जैन साहित्यसेवियों का राष्ट्रीय अधिवेशन में आगमन होगा जो  विभिन्न सत्रों में साहित्यिक सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता कर जैन एकता का शंखनाद करेंगे। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महापौर पुरस्कृत मुख्याध्यापिका गीता त्रिपाठी का सेवानिवृत्ति सम्मान संपन्न

राष्ट्रीय महामंत्री मनोज जैन 'मनोकामना' ने बताया कि, अधिवेशन में उद्घाटन समारोह, विद्वद् संगोष्ठी, महिला सांस्कृतिक सम्मेलन, कवि सम्मेलन, कृतियों का लोकार्पण, पुस्तक प्रदर्शनी आदि विभिन्न  आयोजन होंगे।अधिवेशन संयोजक व कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश दक ने बताया कि मेवाड़ भवन, कामलीघाट चौराहा, उदयपुर-ब्यावर हाईवे, देवगढ़ में आयोजित इस अधिवेशन की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही है। प्रकृति के मनोहारी वातावरण में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए जैन कवि-साहित्यकार 9413286182, 9425101101, 8660155368 पर संपर्क कर सकते हैं।

S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें