BREAKING

Mumbai News: विमान दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सुंदरकांड पाठ

Mumbai News: विमान दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सुंदरकांड पाठ

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मीरा भायंदर की प्रमुख धार्मिक और सामाजिक संस्था तीर्थराज प्रयाग पूर्वांचल फाउंडेशन द्वारा 14 जून की शाम को आरएनपी पार्क स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना से हम सभी अत्यंत दुखी हैं। 

यह भी पढ़ें | UP News: भगवान चित्रगुप्त की निकली शोभायात्रा हुआ भंडारा

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक मुकेश त्रिपाठी, रागिनी प्रजापति तथा उनकी पूरी टीम ने सुंदरकांड पाठ के बाद भजनों की प्रस्तुति की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, नगरसेवक मदन सिंह, मंडल अध्यक्ष योगिता शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार राजेश उपाध्याय, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमलेश पांडे, सुनील केसरी, शिवकुमार शुक्ला, हौसला प्रसाद शुक्ला, गुलाबचंद पाठक, हरिशंकर दुबे, रत्नाकर मिश्रा, विद्या शंकर चतुर्वेदी, बबलू राय, बृजेश पांडे, नीतू पूर्वी, नीता सिंह, रीता सिंह, अनिता राय, समाजसेवी राजेश्वरी शर्मा, रजनी चौहान, अनिल कनौजिया, योगेश दुबे, श्याम तिवारी, वीरेंद्र पाठक ,सुदामा यादव, राहुल राय, हरिप्रसाद पाठक, शिवप्रसाद बुद्धका, धीरज पांडे,  नागेश जैसवाल, रजनी चौहान, प्रवीण शुक्ला, बीआर मिश्रा, मुन्ना तिवारी, अमरनाथ तिवारी, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, हरिओम पांडे,अखिलेश तिवारी पांडा, रामप्रवेश तिवारी, सचिन सिंह, जीतू चौरसिया डब्लू सिंह, राकेश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अरुण तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों का सम्मान कर सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

*रामअधार सिंह महाविद्यालय*   *_सम्बद्ध - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर (कालेज कोड-800)_*   🏫 *बी.एस-सी. एजी. कृषि संकाय | बी.एस-सी. मैथ/वायो | बी.कॉम. वाजिज्य संकाय | बी.ए. कला संकाय*  &  *R.A.S. COLLEGE OF PHARMACY*  *सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर*   *_COURSE OFFERED_*   *_D. Pharm | B. Pharm_*     *डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर, जलालपुर-जौनपुर*  *☎️ Contact : 9198941554, 9839866999, 8707083686, 9984807807*
Ads


नया सबेरा का चैनल JOIN करें