BREAKING

Mumbai News: मनपा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री मुफ्त चिकित्सा शिविर सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका पालिका जी-दक्षिण विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र मोहिते के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन 7 जून एवं 8 जून को वरली कोलीवाडा सभागृह में किया गया। उक्त शिविर का संयोजन भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के महासचिव अर्जुन दत्ताजी मेघे उर्फ अर्जुन दादा ने किया। जहां भाजपा सांसद मंगल प्रभात लोढ़ा सहित अनेकों भाजपा मुंबई पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें | UP News: पहलगाम पहुंचकर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने दी श्रद्धांजलि

उक्त दो दिवसीय मुफ्त चिकित्सा शिविर में डॉ अमोल दरोई, डॉ राजेश देवेंद्र, समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे, संनिरिक्षण अन्वेषक विनय कुमार शर्मा,उन्मेष कामतेकर,हिरा वसावे, श्रेया जांभले,प्रभादेवी क्षयरोग लैब सुपर वाइजर रमादेवी मंचे,कोलीवाडा स्वास्थ्य केंद्र से डॉ तेजश्री मैडम, डॉ सारिका सावतीरकर,डेटा आपरेटर निकिता वाघमारे,अश्विनी नार्वेकर, शीतल वाघमारे, निखिल किर्तने, नायर अस्पताल की अधीक्षक डॉ अंजली परांडे, लायन्स ताराचंद बापा हास्पीटल रक्त जांच समूह,पोद्दार हास्पीटल मेडिकल विभाग से पुजा गोविन्दराव, ग्रेस आशांगबंम,मानसी कदम, नेहा गुप्ता, कंचन अवतार, संजीवनी हास्पीटल अंधेरी से निधि अपारेज, दीपशिखा मुसहर, मानसी घोसालकर, दीपिका शेलार, सिद्धेश गंवणकर, विनोद मोरे,आवेश खान,अंजू चौरसिया सहित एंबुलेंस और नेत्र चिकित्सा,स्त्री रोग चिकित्सा, आर्थोपेडिक चिकित्सा सहित सामान्य चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ की उपस्थिति में हजारों नागरिकों एवं रहिवासियों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ लिया।

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें