Mumbai News: आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर आनंद दुबे ने जरूरतमंदों को छतरी वितरित

Mumbai News: आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर आनंद दुबे ने जरूरतमंदों को छतरी वितरित

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे द्वारा आज युवा सेना प्रमुख तथा विधायक आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष में कांदिवली पूर्व के ठाकुर विलेज में करीब 500 जरूरतमंद लोगों को मुफ्त छतरी का वितरण किया गया पवित्र किया। इस अवसर पर शिवसेना के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आनंद दुबे द्वारा पिछले कई वर्षों से आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर छतरी का वितरण किया जाता रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बरसात के प्रारंभ में जरूरतमंद लोगों को छतरी से बढ़िया उपहार और क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि यह उन्हें भीगने से बचाएगा, तथा हमारे प्रिय नेता के जन्मदिन पर प्राप्त उपहार याद दिलाता रहेगा।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur


नया सबेरा का चैनल JOIN करें