Lucknow News: सिपाही के घर से पिस्टल चोरी करने वाले बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में घायल
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। पारा थाना इलाके में गुरुवार की देर रात को बदमाश और पुलिस से मुठभेड़ हो गई। अभियुक्त के पास से चोरी गई सरकारी पिस्टल, 90 हजार रुपये नकद व अन्य चीजें बरामद हुई हैं। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान गोसाईगंज के मातन टोला निवासी करन वर्मा के रूप में हुई है। आरोपित ने पारा के चार मंजिला भवन में एक सिपाही के घर में चोरी की थी। उसने मकान से जेवर सरकारी ग्लॉक पिस्टल आदि चीजें चुराईं थी।
यह भी पढ़ें | Rashifal: कुंभ समेत राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें अपनी राशि का हाल
सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में टीमें लगाई गई थीं। उसकी लोकेशन गुरुवार की देर रात बीबीखेड़ा गांव के रेलवे लाइन किनारे मिली। क्राइम ब्रांच, पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलायी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त के पैर में गाेली लगी है। उसके खिलाफ अलग—अलग थाना में छह से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
|