Jaunpur News: सामाजिक अभियन्ता के रूप में होता है शिक्षक : डॉ. समर बहादुर सिंह
नेहरू बालोद्यान के सभी शिक्षकों के लिए ओरियेन्टेशन प्रोग्राम
नया सवेरा नेटवर्क
समाज का सबसे जिम्मेदार व सबसे सम्मानित प्राणी होता है शिक्षक
उन्होंने बताया कि शिक्षक समाज का सबसे जिम्मेदार व सबसे सम्मानित प्राणी होता है, क्योंकि शिक्षक ही बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करते हुए, उनके कर्तव्यबोध का ज्ञान करवाते हुए, शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए, सभी छात्रो एव छात्राओं के प्रति समदृष्टि रखते हुए उनको उचित शिक्षा देने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करने के साथ -साथ उनका व्यक्त्तिव विकास करता है, शिक्षक ही समाज का ऐसा प्राणी है, जो इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी समाज के सभी वर्ग के लोगो का निर्माण करता है।
यह भी पढ़ें | National: हृदयांगन एवं जीवन्ती देवभूमि के तत्वावधान में कविगोष्ठी संपन्न
एक शिक्षक अपने बच्चों से आत्मिक लगाव लखते हुए अपने शिष्य को आत्मज और शिष्या को आत्मजा के रूप में देखता है। शिक्षक बच्चों के सामाजिक, नैतिक, धार्मिक सभी मूल्यों की नीव डालते हुए उसका विकास करता है। शिक्षक समाज का सूत्रधार होता है जो बच्चों को उचित शिक्षा देते हुए उसका व्यवहारिक जीवन में कैसे उपयोग करना है इसकी नीव डालता है, एक शिक्षक ही समाज की समस्त अपेक्षाओ को पूरा करता है।
शिक्षा प्राप्त करके उसे व्यवहारिक जीवन में उपयोग करना होता है शिक्षा का उद्देश्य
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथि का परिचय व स्वागत डॉ. सीडी सिंह प्रबंधक नेहरु बालोद्यान ने दिया तथा विषय को प्रस्तावित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करके उसे व्यवहारिक जीवन में उपयोग करना होता है बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना शिक्षक का मुख्य दायित्व होता है। संचालन अरविन्द सिंह ने किया। सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की संचालिका डॉ. चन्द्रकला सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य ही है एक अबोध बालक को सुबोध नागरिक बनाना, इसके लिए हम कृतसंकल्प है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्ड्री की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह, संचालिका डॉ. चन्द्रकला सिंह के साथ-साथ तीनों शाखाओं के सभी अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित रहे।