BREAKING

Jaunpur News: गैस रिसाव से घर में लगी आग

jaunpur-news-fire-broke-house-due-gas-leakage

बिपिन सैनी

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के महगूपुर में गुरुवार शाम 5 बजे गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने के कारण घर में आग लग गई। आग लगने के क्षेत्र में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दिया। इस मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बताते हैं कि शीतला चौकियां क्षेत्र के महगूपुर निवासी हरिलाल मौर्य के घर में रह रहे किरायेदार रविंद्र कुमार यादव झांसी निवासी बीते एक वर्ष अपने परिवार बच्चों के साथ रहकर फुल्की बेचने का कारोबार करते है। आज फुल्की बनाने समय गैस रिसाव के कारण आग लग गई थी। दमकलकर्मियों के समय से पहुंचने पर आग को काबू कर लिया गया था। मकान में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर कर दिया गया था। आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ। बच्चे महिलाएं परिवार सभी सुरक्षित हैं।



नया सबेरा का चैनल JOIN करें