Jaunpur News: बारात में आए युवक को नशेड़ी बराती ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के हिसामपुर गांव में गुरुवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव से आई बारात में एक बराती को नशेड़ी बराती ने डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। बारात वापस जाने पर पीड़ित के घर जाकर गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बताते हैं कि हिसामपुर बारात में आए समसुद्दीनपुर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह पुत्र उदय प्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही सुनील सिंह पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह जो शराब के नशे में थे मुझे भद्दी भद्दी गालियां दी तथा डंडे से पिटाई की। बरातियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद वापस घर आने पर दूसरे दिन दरवाजे पर आकर गाली व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें