Jaunpur News: डीएम ने किया वीवीपैट वेयरहाउस और कारागार का निरीक्षण

Jaunpur News DM inspected VVPAT warehouse and prison

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे,  सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

Jaunpur News DM inspected VVPAT warehouse and prison

त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में ईवीएम मशीन की वास्तविक स्थिति देखी गई है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गई। इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण का दिया भराेसा

जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण

Jaunpur News DM inspected VVPAT warehouse and prison

जौनपुर में जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें