BREAKING

Jaunpur News: यूपी पुलिस में चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिलते ही गांव में जश्न

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज। बीबीगंज चौकी अंतर्गत कोपा गांव निवासी अनंत चौहान पुत्र अजय प्रकाश चौहान को रविवार लखनऊ के वृंदावन मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर जब वह अपने गांव पहुंचे, तो गांव के ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके बड़े भाई अतुल चौहान जो बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में अपनी सेवा देते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के लिए यह गौरव का क्षण है क्योंकि छोटे भाई को अपने जिले से सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर गांव के कई लोग अनंत चौहान के घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं सहित बधाई दी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: गोयंका स्कूल में मनाया पितृ दिवस

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें