Jaunpur News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच त्रिकौलिया में स्थापित की गई हनुमान जी की मूर्ति | Naya Sabera Network

Jaunpur News Hanuman ji's idol installed in Trikauliya amidst Vedic chanting Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जेठ माह में के बड़े मंगलवार 3 मई के दिन ग्राम त्रिकौलिया, खुटहन स्थित सीताराम सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में नवनिर्मित कटहरी महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी की भव्य मूर्ति की स्थापना की गई। इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए मुंबई से आए उद्योगपति दीपक कुमार सिंह, उनकी धर्मपत्नी प्रीति सिंह तथा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। 

Jaunpur News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच त्रिकौलिया में स्थापित की गई हनुमान जी की मूर्ति | Naya Sabera Network

पूरे दिन भर चली पूजा अर्चना के बीच उन लोगों का आवागमन जारी रहा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद ओझा, रामगंज नगरपालिका अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडे, सुरेश त्रिपाठी, बेचन पांडे, जगत सिंह, पारसनाथ सिंह, विपिन सिंह,अमित सिंह, कृष्ण सिंह, हौसिला प्रसाद दुबे आदि का समावेश रहा। 

यह भी पढ़ें | धमाकेदार First Look! आँखों की गुस्ताखियाँ में शानाया कपूर की डेब्यू झलक, लग रहा है ये मोहब्बत की कहानी होगी यादगार! | Naya Sabera Network

इस बारे में पूछे जाने पर दीपक सिंह ने कहा कि हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में शामिल होना अत्यंत गौरव की बात है। हनुमान जी सबकी मनोकामना पूर्ण करें। पहले इस कार्यक्रम में उनके पिता उद्योगपति चित्रसेन सिंह को आना था, परंतु विशेष व्यस्तता के चलते उन्होंने अपने पुत्र दीपक सिंह और पुत्रवधू को इस कार्यक्रम के लिए भेजा।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें