Mumbai News: राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी | Naya Sabera Network

Mumbai News Ganpat Kothari became the Maharashtra President of National Saint Service and Cow Protection Welfare Council Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। पर्यावरण प्रेमी गणपत कोठारी को राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी परमहंस निजस्वरूपानंदपुरी जी महाराज (दाती जी महाराज) के सान्निध्य में पाली, राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद की कार्यकारिणी की बैठक में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पुलिस अधीक्षक चूनारामजी (आईपीएस) समेत सौ से अधिक सनातनी साधु-संतों तथा 200 से अधिक नागा साधू साध्वियों की मौजूदगी में गौ सेवक, पर्यावरण प्रेमी तथा सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी गणपत कोठारी (सीएमडी, कोठारी फैब्रिक्स) को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही डॉ मुकेश भाटी (नाडोल) को युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें | 2 जून 2025 का पंचांग और राशिफल, जानें सोमवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त | Naya Sabera Network

 बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी शिवप्रेमानंद जी महाराज, महामंत्री महंत श्रद्धा पुरी जी महाराज, सचिव महंत दया पुरी जी महाराज, संगठन मंत्री स्वामी प्रज्ञानंदपूरी जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हरिओम गिरी जी महाराज, फरीदाबाद के अध्यक्ष मुनिराज जी, गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री महंत कन्हैयागिरी जी महाराज समेत करीब 15 हजार से अधिक का अपार जनसमुदाय मौजूद रहा। इस अवसर पर सामाजिक तथा जीवदया के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए गणपत कोठारी को राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तथा साधु-संतों के हाथों सम्मानित किया गया। 

गौरतलब हो कि गणपत कोठारी मुंबई में उद्योगपति हैं और अहिंसा के पुजारी हैं। वे जीव दया, निराश्रित जनों के हितैषी हैं और गौ माता के प्रति उनकी श्रद्धा और आस्था रखते हैं। जिसे दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद ने उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। अपनी नियुक्ति के लिए गणपत कोठारी ने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य दाती जी जी महाराज, सभी पदाधिकारियों तथा साधु-संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया गया है। महाराष्ट्र मैं गौ संरक्षण कैसे हो, गौ हत्या पूरी तरह से बंद हो, इस दिशा में वे पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास करेंगे।

*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें