UP News: वन मंत्री ने 40 कर्मशील महिलाओं को पौधे देकर किया सम्मानित

Forest Minister honored 40 hardworking women by giving them saplings

एक वर्ष में मानव सेवा के 104 सेवा कार्य काने पर सुरेन्द्र बीनू सिन्हा का हुआ सम्मान

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब के सम्मान औऱ गीत-संगीत समारोह में उत्तर प्रदेश के वनमंत्री ने 40 कर्मशील महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें पौधे भेट किए। रोटरी भवन में मानव सेवा क्लब के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। माँ शारदे की वंदना मधु वर्मा ने प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.प्र.सरकार के वनमंत्री डा. अरुण ने 40 से भी ज्यादा कर्मशील महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और पौधे देकर सम्मानित किया।

Forest Minister honored 40 hardworking women by giving them saplings

मुख्य अतिथि ने मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को वर्ष में सर्वाधिक 104 सेवा कार्य कर कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें प्रमुख रूप से अरुणा सिन्हा, शकुन सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, मीरा मोहन, रश्मि, प्रीति, मंजू, नीतू, मधु, शोभा, अनिला, दीप्ति, उषा, अमिता चक्रवर्ती आदि हैं। गीत- संगीत संध्या में क्लब के ही  कलाकारों ने लता, किशोर, मुकेश और रफी के सदा बाहर हिट गीत सुनाकर महफिल में चार चांद लगा दिए।

Forest Minister honored 40 hardworking women by giving them saplings

बेबी त्रिशिका एवं युक्ति का नृत्य को सभी ने सराहा। मंजुलता की ढोलक की थाप पर मधु वर्मा एवं अनिल जी ने भी नृत्य किया। मुकेश सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, डा.अतुल वर्मा, असित रंजन, एएल गुप्ता, राजीव चक्रवर्ती, सत्येन्द्र सक्सेना, ब्रजेश, सुनील शर्मा, जीआरपाल, जितेंद्र, नीरज टंडन, अनिल गुप्ता और सत्या शर्मा ने मोहक और सुंदर गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। अजय चौहान और उनकी टीम का बेहतरीन संगीत रहा। नीरज प्रधान, राजेश प्रकाश, वंदना प्रकाश, निर्भय सक्सेना, अनिल सक्सेना,डी. डी. शर्मा, शोभा सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना का सहयोग रहा। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Article: आधुनिक विकास की आंधी में भारतीय संस्कृति, सभ्यता विरासत पुरातत्व पांडुलिपि को बचाना अत्यंत ज़रूरी 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें