Jaunpur News: जफराबाद स्टेशन से मुख्य मार्ग तक सड़क व पीपा पूल बनाने की मांग
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने मंगलवार को जिलाधिकारी जौनपुर को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। श्री अन्ना को दो मांगो में सिरकोनी ब्लॉक के सई गोमती के संगम स्थल राजेपुर रामेश्वरम त्रिमुहानी से विजयीपुर घाट पर वर्षो की मांग पर पीपा पुल बनाने की मांग किया।उन्होंने कहा कि नाव से दो पहिया वाहन, पैदल यात्रियों को पार कराया जाता है कई बार नाव डगमगा जाती है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। उनकी दूसरी मांग जफराबाद जंक्शन के चार नम्बर प्लेटफार्म मुख्य मार्ग तक लगभग ढाई सौ मीटर सीसी रोड बनवाया जाय। यह रेलयात्रियों के हित में बहुत जरूरी है। जिलाधिकारी ने दोनो मांगो पर जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।या समय जफराबाद जंक्शन पर कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू है। रेलवे ने अपनी जमीन में आवागमन बंद कर दिया है। जिससे वाहन को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मनबढ़ों ने बैंक प्रबंधक के साथ किया मारपीट
![]() |
Ad |