Jaunpur News: टीडी कॉलेज कृषि संकाय के छात्रों का हुआ कैंपस चयन | Naya Sabera Network

Jaunpur News: टीडी कॉलेज कृषि संकाय के छात्रों का हुआ कैंपस चयन | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी कॉलेज के कृषि संकाय छात्रों का कैंपस चयन रामधारी क्राप साइंस के द्वारा साक्षात्कार के उपरांत  एग्रोनॉमी ट्रेनिंग के पद पर हुआ। चयनित छात्रों में दीपक यादव, गौरव कुमार मौर्य, शुभम गौतम, भरत लाल पटेल, अरविंद चौहान, अर्पित मौर्य एवं समरपाल आदि प्रमुख थे। 

Jaunpur News: टीडी कॉलेज कृषि संकाय के छात्रों का हुआ कैंपस चयन | Naya Sabera Network

चयनित छात्रों को बधाई देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों को अपने उच्चतर विकास हेतु निरन्तर परिश्रम और प्रयास करना आवश्यक है। 

यह भी पढ़ें | यूक्रेन ने रूस के घर में 4 हज़ार कि:मी अंदर घुसकर ऑपरेशन स्पाइडर वेब (मकड़ी का जाल) को सफ़ल अंजाम देने से पूरा विश्व हैरान-18 महीनों का प्लान 117 ड्रोन,41 बम्बर्स जेट तबाह | Naya Sabera Network

महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है कि समय समय पर यहां विद्यार्थियों का चयन विभिन्न पदों पर होता रहा है। इस अवसर पर आईक्यू एसी के संयोजक प्रोफेसर सुदेश कुमार सिंह, शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार दुबे, प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें